सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Maat Pita Or Guru Charno Me Bhajan Lyrics मात पिता और गुरु चरणों में भजन लिरिक्स

मात पिता और गुरु चरणों..... 

दोहा:- गुरु-चरणन में वन्दना, 
प्रथम करूं शीश झुकाय। 
बिगड़ी जनम अनेक की, 
गुरु बिन कौन बनाय।।

स्थाई:- मात पिता और गुरु चरणों में, 
प्रणवत बारम्बार। 
हम पर किया बड़ा उपकार, 
हम पर किया बड़ा उपकार।।
ममता ज्ञान लुटा कर,
हम पर दीना जनम सुधार। 
हम पर किया बड़ा उपकार, 
हम पर किया बड़ा उपकार।।

माता ने जो कष्ट उठाया, 
कभी कर्ज ना जाये चुकाया। 
उंगली पकड़कर चलना सिखाया, 
ममता की दी शीतल छाया। 
संस्कार लेकर जिनसे हम, 
कहलाये होशियार।।
हम पर किया बड़ा उपकार, 
हम पर किया बड़ा उपकार।।

पिता ने हमको योग्य बनाया, 
कमा-कमा कर अन्न खिलाया। 
पढ़ा लिखा गुणवान बनाया, 
जीवन पथ पर चलना सिखाया। 
जोड़-जोड़ अपनी सम्पति का, 
बना दिया हकदार।।
हम पर किया बड़ा उपकार, 
हम पर किया बड़ा उपकार।।

तत्व ज्ञान गुरु ने दर्शाया, 
अंधकार से दूर हटाया। 
हृदय में भक्ति का दीप जलाया, 
हरी मिलन का मार्ग दिखाया। 
कृपा अगर उनकी ना होती, 
फँस जाते मझधार।।
हम पर किया बड़ा उपकार, 
हम पर किया बड़ा उपकार।।

हरी कृपा से नरतन पाया, 
संत मिलन का काज सजाया। 
प्रेम बुद्धि विधा सिखलाकर, 
सब जीवों में श्रेष्ट बनाया। 
जो भी इनकी शरण में आता, 
कर देते उद्धार।।
हम पर किया बड़ा उपकार, 
हम पर किया बड़ा उपकार।।
                                 ✽✽✽✽✽ 

यह भजन भी देखे 

Tharodo Sahybo Bata थारोड़ो सायेबो बता, ओ तोला राणी

Thara Parcha Ro Nahi Paar Ramdevji Bhajan Lyrics

Mai To Purabiyo Purab Desh मैं तो पुरबियो पूरब देश रो

Mhe To Re Manawa Mahari Ashapura

Santha Manh Ro Keno Naa Kije Bhajan Lyrics

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Aam Ki Dali Koyal Bole Bhajan Lyrics आम की डाली कोयल बोले

आम की डाली कोयल बोले   दोहा :-  ब्रह्मधाम आसोतरा में तो , सुन्दर बण्यो धाम।        खेतारामजी इच्छा पूरे , करे भगता रो काम।। स्थाई :-  आम की डाली कोयल बोले , बात बतावे खरी खरी। खेतेश्वर को जपले प्राणी , म्हें समझाऊँ घड़ी - घड़ी।। ब्रह्मधाम आसोतरा मे , नर नारी रो मेलो है। खेतेश्वर रो ध्यान धरो , हरदम थारे भेलो है। गाँव - गाँव और नगर - नगर में धूम मची है गली - गली।। धन दौलत सब उमर कमाणी , दोय घड़ी शुभ काम करो। ऐड़ो अवसर हाथ नी आवे , चाहे जतन तमाम करो। तन मन धन सब अर्पण कर दो , ब्रह्मधाम के आप धणी।। आप बसे वैकुण्ठ धाम प्रभो ! भगत पर आज म्हेर करो। ज्ञान ध्यान के तुम हो सागर , सूखी नदियाँ नीर भरो। प्यासी बगियाँ में रस भर दो , हो जावे वो हरी भरी।। ब्रह्म स्वरूपी महावैरागी , खेतेश्वर तपधारी है। आप के शरणे जो कोई आवे , नैया पार उतारी है।   दास हिरा पे किरपा कर दो , भक्त बणाई कड़ी - कड़ी।।       ...

Baras Baras Mhara Indra Raja Bhajan बरस बरस म्हारा इंद्र राजा

।।   बरस बरस म्हारा इंद्र राजा ।। बरस बरस म्हारा इंद्र राजा तेजाजी का मेला में , बरस बरस म्हारा इंद्र राजा तेजाजी का मेला में , जाटा जी बुलावे राजा देव रे ओलमा , पलका बिछाई थारा दहेला में , बरस बरस म्हारा इंद्र राजा तेजाजी का मेला में , गुर्जरजी बुलावे राजा देव रे   ओलमा , फुलड़ा लाइजे भर थेला में , बरस बरस म्हारा इंद्र राजा तेजाजी का मेला में , मीणाजी बुलावे राजा देव रे ओलमा , करो प्रकट धेन धेला में , बरस बरस म्हारा इंद्र राजा तेजाजी का मेला में , सोहन सिंह गावे प्रहलाद बनावे , भजन सुरीला कैसेट अल्फ़ा में , बरस बरस म्हारा इंद्र राजा तेजाजी का मेला में ,                        ✽✽✽✽✽ यह भजन भी देखे  ऊँचो भवानी थांरो देवरो Uncho Bhawani Tharo Dewaro Lok Laaj Dinhi Khoy Fakiri लोक लाज दीन्ही खोय फकीरी Ganesh Ji Aarti श्री गणेशजी की आरती काली कमली वाला मेरा यार है Kali Kamali Wala Mera Yaar Hai Guru Gyaani...

Rang Lago Ji Mhane Kodh Lago Bhajan Lyrics रंग लागो जी म्हाने कोड

Rang Lago Ji Mhane Kodh Lago Bhajan    दोहा:- धिन धिन धोरा धरती ने, पड़ियो समन्द में सीर।  कलजुग में परचा दिया, थाने रंग हो रामापीर।। तटके ताला टूटीया, झटके पड़ी आ जंजीर।  रतनो हाजिर होवियो,  थाने रंग हो रामापीर।।   स्थाई:-  रंग लागो जी म्हाने कोड लागो रे, म्हाने जाणो रे रूणीचा वाले धाम, म्हारा मनवा रंग लागो।। भादरवे री बीज चानणी।  कोई प्रकट्या दीनदयाल,  म्हारा मनवा रंग लागो।। थोथी थलियाँ में बणियो देवरो।  कोई धजा रे फरुखे आसमान,  म्हारा मनवा रंग लागो।। मेवा मिठाई चढ़े चूरमो रे।  बाबा चढ़े चढ़े लीलड़िया नारेळ,  म्हारा मनवा रंग लागो।। दूर देशां रा आवे जातरी।  थारो मेलो रे भरीजे भरपूर जी,  म्हारा मनवा रंग लागो।। कुशल रतन री वीनती रे।  थारा प्रकाश माली जश गाय,  म्हारा मनवा रंग लागो।।                                        ✽✽✽✽✽ यह भजन भी देखे ...