करो हरि का भजन प्यारे, उमरिया.... स्थाई: करो हरि का भजन प्यारे, उमरिया बीत जाती है ॥ पूर्व शुभ कर्म कर आया, मनुष्य तन धरणी में पाया । फेर विधियों में भरमाया, मौत नहीं याद आती है ॥ बाळपण खेलन में खोया, जोबन में काम बस होया । बुढ़ापे खाट पर सोया, आस मन को सताती है ॥ कुटुम्ब परिवार सुत दारा, स्वप्न सम देख संसारा । माया ने जाळ विस्तारा, नहीं ये संग जाती है ॥ जो हरि के चरणों में चित लावे, सो भव सागर से तिर जावे । ब्रह्मानन्द मोक्ष पद पावे, वेद वाणी सुनाती है ॥ ✽✽✽✽✽ ❤ यह भजन भी देखे ❤ Bharat Bhai Kapi Se Urin Bhajan Lyrics Deenanath Meri Baat Chani Koni Tere Se Bhajan Lyrics Apani Jannat Ko Khuda Ke Liye Bhajan Lyrics Bido Uthayo Hanuman Hathilo Bhajan Lyrics Unh Ghar Jhaije Veran Neend Bhajan Lyrics