भगत के वश में है भगवान ( धुन:- आज मेरे यार की शादी ) स्थाई:- भगत के वश में है भगवान, भगत के वश में है भगवान। भक्त बिना ये कुछ भी नहीं है, भक्त है इसकी शान।। भगत मुरली वाले की, रोज वृन्दावन डोले। कृष्ण को लल्ला समझे, कृष्ण को लल्ला बोले। श्याम के प्यार में पागल, हुई वो श्याम दिवानी। अगर भजनों में लागे, छोड़ दे दाना पानी। प्यार करन वो लागी उससे, अपने पुत्र समान। भगत के वश में है भगवान , भगत के वश में है भगवान।। वो अपने कृष्ण लाला को, गले से लगा कर रक्खे। हमेशा सजाकर रक्खे, के लाड़ लड़ाकर रक्खे। वो दिन में भाग के देखे, रात में जाग कर देखे। कभी अपने कमरे से, श्याम को झाँक कर देखे। अपनी जान से ज्यादा राखती, अपने लला का ध्यान। भगत के वश में है भगवान , भगत के वश में है भगवान।। वो लल्ला पुकारे, हाय क्या जुल्म हुआ रे। बुढ़ापा बिगड़ गया जी, लाल मेरा कैसे गिरा रे। जाओ डॉक्टर को लाओ, लाल का हाल दिखाओ। अग...